फालसा के फायदे

264

फालसा शरीर के दूषित मल को बाहर निकालता है। मस्तिष्क की गर्मी, खुश्की को दूर करता है। फालसा हृदय, आमाशय और यकृत को बल देता है। कब्ज़ करता है। मूत्र को जलन, सुज़ाक और स्त्रियों के श्वेत प्रदर में लाभदायक है। आमाशय और छाती की गर्मी, गर्मी, बेचैनी, वीर्यस्राव और स्वप्नदोष में अच्छे पके हुए फालसे खाना उपयोगी है।

जलन – फालसे का शर्बत पीने से शरीर की जलन या दाह मिट जाती है।

रक्ताल्पता (Anaemia) में फालसा खाने से रक्त बढ़ता है।

अरुचि में फालसा सेंधा नमक और कालीमिर्च के साथ खाना उत्तम है।

पीलिया – फालसे के शर्बत में सेंधा नमक डालकर पीने से पीलिया में लाभ होता है।

पित्त विकार और हृदय रोग में पके फालसे का रस पानी, सोंठ और शक्कर मिलाकर पीना चाहिए।

पेट दर्द – फालसे के रस में चीनी मिलाकर पीने से पेट दर्द में लाभ होता है। शरीर में गर्मी, भभका, दाह होने पर पका फालसा शक्कर के साथ खाना चाहिए।

Ask A Doctor

किसी भी रोग को ठीक करने के लिए आप हमारे सुयोग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर का consultancy fee 200 रूपए है। Fee के भुगतान करने के बाद आपसे रोग और उसके लक्षण के बारे में पुछा जायेगा और उसके आधार पर आपको दवा का नाम और दवा लेने की विधि बताई जाएगी। पेमेंट आप Paytm या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्हाट्सएप्प नंबर पे सम्पर्क करें - +919006242658 सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पे क्लिक करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुराने रोग के इलाज के लिए संपर्क करें