Red Pimples, Acne Rosacea की होम्योपैथिक दवाइयां

1,788

चेहरे पर अक्सर pimples हो जाया करते हैं, Rosacea एक लम्बे समय तक होने वाला चर्म रोग है जो आमतौर पर चेहरे की त्वचा पर होता है। Rosacea में लाल रंग के छोटे-छोटे पिम्पल्स होते है, जिसमे सूजन और दर्द भी होता है। यह चहरे के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। अगर Rosacea नाक पर हो जाये और अधिक लम्बे समय तक रहे तो नाक सूझ जाती है और कोई लोगों की नाक बड़ी भी हो जाती है।

Acne Rosacea होने के कारण

Rosacea किन कारणों से होता है यह अभी तक ज्ञात नहीं है पर कुछ तथ्य है जिनके आधार पर Rosacea के निम्न कारण कहे जा सकते है:-

 

  1. अनुवांशिक हो सकते हैं अर्थात अगर आपके परिवार में पहले किसी को हुआ है तो यह रोग आपको भी हो सकता है।
  2. मानसिक तनाव के कारण
  3. बहुत गर्म जगह पर अधिक समय तक रहना
  4. यदि आप महिला है और आपको Menopause हो चूका है और आपकी उम्र 40-45 के ऊपर है तो Rosacea होने की संभावना बढ़ जाती है।
  5. अधिक तेल-मसाले का सेवन करने से, अधिक शराब के सेवन के कारण
  6. रासायनिक क्रीम का अधिक प्रयोग करने से

Acne Rosacea के लक्षण

सबसे पहले आपका चेहरा लाल हो जाएगा, चेहरे के जिस हिस्से पर Rosacea होने वाला होगा वहाँ पर सूजन हो जाएगा और वहाँ पर छोटे-छोटे दाने दिखने लगेंगे। चेहरे में छोटे-छोटे गड्ढे भी दिखने लगते हैं। अगर Rosacea अधिक समय तक रहता है तो pimples में मवाद भर जाता है और यह पकने लगता है। अगर आपकी नाक पर यह Rosacea की समस्या होती है तो नाक बड़ी दिखने लगती है और नाक लाल दिखने लगते है इन छोटे-छोटे pimples की वजह से। Rosacea बार-बार होता रहता है, कुछ दाने ठीक होकर फिर हो जाते हैं।

Rosacea के लिए कुछ उत्तम होम्योपैथिक दवाइयाँ

Oophorinum 30 CH :- यह बहुत ही असरदार दवाई है Rosacea की समस्या से निपटारे के लिए। अगर आपके गाल में या चेहरे पर कहीं भी छोट-छोटे pimples होते है, साथ ही उसमे मवाद भी निकलता है और ये दाने ठीक नहीं हो रहे है तो यह दवाई बहुत ही असरदार है। आपको इसकी दो-दो बूँद दिन में दो बार पीनी है। यदि आपको Oophorinum tables में मिलती है तो 6 गोली सुबह खाने है और 6 गोली शाम को।

Folliculinum 30 CH :- यह Acne Rosacea के लिए बहुत ही असरदार दवाई है। अगर आपके शरीर के हार्मोन ठीक से काम न करे और ऊपर-नीचे रहे तो आपको ये समस्या हो जाती है जिसके लिए Folliculinum बहुत ही प्रभावशाली दवाई है। अगर महिलाओं को Rosacea की समस्या है और लाल दानों के साथ काले दाने भी निकलते है तो यह दवाई बहुत असरदार है। इसका सेवन आपको दिन में दो बार करना है दो-दो बूँद।

Pyrogenium 200 :- अगर आपके चेहरे पर बार-बार pimples निकलते हैं और यह पीले, लाल या सफेद रंग के होते हैं तो यह दवाई इसके लिए बहुत ही लाभदायक है। Rosacea की समस्या में भी यह दवाई बहुत ही असरदार है। इसकी दो बूँद सुबह खाली पेट एक बार लेनी है केवल दो बूँद।

Rhus Tox 200 CH :- यह दवाई Rosacea के लिए बहुत अच्छी है। चेहरे पर अगर दाने हो गए हैं और सूजन काफी हो गई है और दाने लाल रंग के हैं जिनमे खुजली भी होती है तो Rhus Tox बहुत ही अच्छी दवाई है। यह दवाई केवल रात में एक बार लेना है दो बूँद।  इसका सेवन तब तक करें जब तक Rosacea पूरी तरह ठीक न हो जाये।

Topi Berberis Cream :- यह दवाई Rosacea और हर प्रकार के pimples में लगाया जा सकता है। साथ ही यह pimples के कारण जो काले निशान पड़ गए है उसे भी ठीक करती है। Rosacea के लाल दानों के लिए बहुत ही असरदार क्रीम है। इसे लगाने के लिए चेहरा अच्छे से धोकर साफ करें और तब यह क्रीम लगाए, यह क्रीम आपको दिन में तीन बार लगाना है।

नोट :- यह सभी दवाईयां Rosacea के लिए बहुत ही असरदार है और इसका प्रयोग तब करना है जब तक Rosacea या pimples की समस्या पूरी तरह ठीक ना हो जाये।

Ask A Doctor

किसी भी रोग को ठीक करने के लिए आप हमारे सुयोग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर का consultancy fee 200 रूपए है। Fee के भुगतान करने के बाद आपसे रोग और उसके लक्षण के बारे में पुछा जायेगा और उसके आधार पर आपको दवा का नाम और दवा लेने की विधि बताई जाएगी। पेमेंट आप Paytm या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्हाट्सएप्प नंबर पे सम्पर्क करें - +919006242658 सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पे क्लिक करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुराने रोग के इलाज के लिए संपर्क करें