अपामार्ग ( चिचड़ा ) के फायदे – अपामार्ग के प्रयोग

1,233

परिचय : 1. इसे अपामार्ग (संस्कृत), चिचड़ा (हिन्दी), आपाड़ (बंगला), आघाडा (मराठी), अधेड़ो (गुजराती), नाजुरिवी (तमिल), अपामार्गम् (तेलुगु), अल्कुम (अरबी) तथा एकायरेन्थस एस्पेरा (लैटिन) कहते हैं।

2. अपामार्ग का पौधा 1-2 फुट ऊँचा, शाखाएँ फैली हुई आगे के भाग में मोटी होती हैं। अपामार्ग के पत्ते कुछ अण्डाकार या गोलाकार, 3-5 इंच लम्बे और 2 -3 इंच चौड़े, कोमल एवं रोयेदार होते हैं। अपामार्ग के फूल लम्बे डंठल पर हरापन लिये सफेद रंग के छोटे-छोटे होते हैं। फल छोटे, लम्बे और उलझ जानेवाले होते हैं।

3. सफेद तथा लाल रंग के भेद से अपामार्ग की दो-तीन जातियाँ होती हैं।

4. यह भारत के समस्त प्रान्तों में मिलता है। लाल अपामार्ग कम प्राप्त होता है।

रासायनिक संघटन : इसके बीज तथा समस्त पौधों में पोटाश क्षार विशेष रूप से मिलता है।

अपामार्ग के गुण : यह स्वाद में चरपरा, कड़वा, पचने पर कटु तथा हल्का, रूखा, तीक्ष्ण, गर्म है। इसका मुख्य प्रभाव पाचन-संस्थान पर यकृत-उत्तेजक और अग्निदीपक रूप में पड़ता है। यह शोथहर, पीड़ाशामक, विषहर, कृमिहर, हृदय-बलकारक, रक्त-शोधक, कफ-नि:सारक, मूत्र-जनक, चर्म-रोगहर तथा कटु पौष्टिक है।

अपामार्ग का उपयोग ( apamarga plant benefits in hindi )

1. विशूचिका : अपामार्ग की जड़ पानी में पीसकर पीने से विशूचिका में लाभ होता है।

2. रक्तार्श : अपामार्ग के बीजों की पिट्ठी चावल के धोये पानी के साथ लेने से रक्त बन्द हो जाता है।

3. पथरी : पथरी शर्करा निकालने के लिए अपामार्ग के क्षार को भेड़ के मूत्र के साथ लें।

4. विषमज्वर : अपामार्ग की जड़ को लाल सूत्र में लपेटकर रविवार को कमर या बायें हाथ में बाँधने से तिजारी ज्वर दूर होता है।

5. कम सुनाई देना : अपामार्ग-क्षार को तेल में पकाकर वह तेल कान में डालने से बधिरता दूर होती है।

6. व्रणसंयोजन : कटने से रक्त निकलने पर तत्काल अपामार्ग के पत्तों का रस डालने से रक्त बन्द हो जाता है।

7. जन्तुदंश : अपामार्ग की हरी शाखा लेकर ऊपर से नीचे की ओर फेरने से जन्तुदंश का विष तुरन्त उतर जाता है।

8. सांप काटने पर : सर्प-विष में इसकी जड़ पीसकर चावल के धोवन में घी मिलाकर देना चाहिए।

9. माताओं में दूध बढ़ना : अपामार्ग को पीस का उसका लेप स्तन पर लगाने से माताओं को दूध ज्यादा आता है।

10. सांस की बीमारी : काली मिर्च और अपामार्ग का चूर्ण को शहद के साथ चाटने से सांस की बीमारी दूर हो जाती है।

सावधानी : अधिक सेवन से भूख नहीं लगता है। अत: उचित मात्रा में ही लिया जाय।

Ask A Doctor

किसी भी रोग को ठीक करने के लिए आप हमारे सुयोग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर का consultancy fee 200 रूपए है। Fee के भुगतान करने के बाद आपसे रोग और उसके लक्षण के बारे में पुछा जायेगा और उसके आधार पर आपको दवा का नाम और दवा लेने की विधि बताई जाएगी। पेमेंट आप Paytm या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्हाट्सएप्प नंबर पे सम्पर्क करें - +919006242658 सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पे क्लिक करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुराने रोग के इलाज के लिए संपर्क करें