Dr. Reckeweg R89 के लाभ, फायदे, उपयोग, खुराक [ हेयर फॉल की जर्मन होम्योपैथिक दवा ]

0 2,950

Dr. Reckeweg R89 के लाभ, फायदे, उपयोग, खुराक की पूरी जानकारी इस पेज में बताई जा रही है। यह दवा गंजेपन और झड़ गए बालों को वापिस उगाने में अच्छा काम करता है।

Dr. Reckeweg R89 के मुख्य लक्षण

बालों का झड़ना, टूटना, समय से पहले बालों का सफ़ेद होना, गंजापन इन दिनों आम तौर पर देखा जाता है। इसका मुख्य कारण तनावपूर्ण जीवन, उचित आहार की कमी, जेनेटिकल अर्थात माता-पिता का बाल नहीं होना और हार्मोनल परिवर्तन है। Reckeweg R89 एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है जोकि आपके बालों के समस्या का निवारण करता है। इसमें कई तरह की होम्योपैथिक दवा मिलाई हुई है जिनका बालों पर बहुत अच्छा असर है।

Dr. Reckeweg R89 के मुख्य लक्षण और उपयोग

समय से पहले बालों का झड़ना, समय से पहले बालों का सफ़ेद होना, गंजापन, कमजोरी के कारण बालों का झड़ना, बाल पतले होना, कँघी करने से अत्यधिक बालों का टूटना और सिरदर्द जैसे लक्षण में इस दवा का उपयोग किया जाता है।

Dr. Reckeweg R89 मिलाए गए दवाओं के बारे में समझते हैं :-

Alfalfa :- इसमें विटामिन बी 1 और बी 6 रहता है जोकि पाचन शक्ति को मजबूत करता है और बालों के सेहत को सुधारता है।

Lactuca sativa :- यह ब्रेन में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।

Lecithinum :- यह शरीर में खून की कमी और शारीरिक कमजोरी को दूर करता है।

Oenothera biennis :- यह दवा नसों की कमजोरी को दूर करता है।

Hypophysis :- बालों के विकास में यह दवा मदद करता है।

Juglans:- यह एक रक्त शोधक दवा है।

Kalium phosphoricum :- यह दवा बालों को उगाने में मदद करता है।

Polysorbatum :- समय से पहले गंजेपन की सबसे उत्तम दवा है।

Testes :- टेस्टोस्टेरोन लेवल को अच्छा करता है। हॉर्मोन ग्रंथि पर कार्य करता है।

Dr. Reckeweg R89 की खुराक :- खाना खाने के आधे घंटे बाद Reckeweg R89 की 20 बून्द आधे कप पानी में डालकर दिन में 3 बार पीना है। इस दवा से दिन में एक बार गंजे क्षेत्र में 5 मिनट के लिए मालिश भी करना है।

Dr. Reckeweg R89 के बारे में पूछे गए प्रश्न और उसके उत्तर ( FAQ )

प्रश्न :- Reckeweg R89 लेने के बाद अगर में शराब का सेवन करू तो क्या Reckeweg R89 के क्रिया में कोई बदलाव आएगा या aggravation हो सकता है ?

उत्तर :- हम जानते हैं कि हर होम्योपैथिक दवा alcohol से बनती है तो अगर Reckeweg R89 के बाद शराब का सेवन करेंगे तो उसकी क्रिया में बाधा अवश्य पड़ेगा। अगर आप शराब का सेवन करते हैं तो अपने चिकित्सक को इसके बारे में जरूर बता दें।

प्रश्न :- क्या मैं हेयर फॉल में Reckeweg R89 दवा का सेवन कर सकता हूँ ?

उत्तर :- जी हाँ, हेयर फॉल में Reckeweg R89 दवा का सेवन किया जाता है। अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं तो Reckeweg R89 का सेवन अपने चिकित्सक की सलाह पर करें। रोग के आधार पर Reckeweg R89 का dosage अलग हो सकता है। इसलिए जरूरी है हेयर फॉल में Reckeweg R89 लेने से पहले चिकित्सक से पूछ लें।

प्रश्न :- क्या Reckeweg R89 का किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट है ?

उत्तर :- Reckeweg R89 का इस्तेमाल हेयर फॉल में अच्छी तरह से किया जाता है और Reckeweg R89 के अधिक सेवन से किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। हाँ, Reckeweg R89 के सेवन से aggravation हो सकता है। इसलिए हेयर फॉल में Reckeweg R89 के सेवन से पहले अपने चिकित्सक से सलाह कर लें। चिकित्सक Reckeweg R89 के पोटेंसी को बदल सकते है। याद रखें Reckeweg R89 से aggravation हो सकता है पर साइड इफेक्ट नहीं।

प्रश्न :- Reckeweg R89 का सेवन हेयर फॉल में खाना खाने के पहले करना है या बाद में ?

उत्तर :- अगर आप हेयर फॉल में Reckeweg R89 का सेवन कर रहे तो खाना खाने के आधे घंटे पहले लें या फिर खाना खाने के आधे घंटे बाद भी Reckeweg R89 लिया जा सकता है।

प्रश्न :- क्या Reckeweg R89 का सेवन गर्भवती महिला कर सकती है ?

उत्तर :- Reckeweg R89 दवा का सेवन गर्भवती महिला कर सकती हैं, होमियोपैथी की सभी दवा गर्भवती महिला के लिए सुरक्षित होती है। फिर भी हेयर फॉल में Reckeweg R89 का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर परामर्श कर लें।

प्रश्न :- क्या हेयर फॉल में Reckeweg R89 का उपयोग स्तनपान महिला कर सकती है ?

उत्तर :- हेयर फॉल में Reckeweg R89 का सेवन माता और बच्चा दोनों के लिए सुरक्षित है। फिर भी Reckeweg R89 के सेवन से पहले चिकित्सक की सलाह ले लें।

प्रश्न :- अगर मैं हेयर फॉल में Reckeweg R89 का सेवन करूँ तो क्या इसका प्रभाव मेरे लिवर, किडनी और हृदय पर पड़ेगा ?

उत्तर :- जी नहीं ! Reckeweg R89 का किसी प्रकार का कोई भी side effect नहीं है। Reckeweg R89 के सेवन से लिवर, किडनी और हृदय पर बुरा असर नहीं होता। फिर भी Reckeweg R89 लेने से पहले अपने चिकित्सक से पूछ लें।

प्रश्न :- Reckeweg R89 दवा लेने में परहेज क्या रखना है?

उत्तर :- अगर आप Reckeweg R89 या किसी भी होम्योपैथिक दवा का सेवन कर रहे हैं तो कच्चा प्याज, कच्चा लहसुन, हींग, खट्टी चीजें और coffee का सेवन न करें।

प्रश्न :- क्या Reckeweg R89 दवा के साथ शराब का सेवन करना मना है?

उत्तर :- अगर आप हेयर फॉल के लिए Reckeweg R89 का सेवन कर रहे और साथ में शराब का सेवन करेंगे तो Reckeweg R89 दवा और शराब पीने में कम से कम 2 घंटे का अंतर रखें। सबसे अच्छा रहेगा शराब का सेवन बंद कर दें।

प्रश्न :- Reckeweg R89 को सिर पर मालिश के लिए किसी तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है या सीधे सिर पर लगाया जाता है?

उत्तर :- आप डायरेक्ट सिर पर इस दवा से मालिश कर सकते हैं। इस दवा की 10 बून्द थोड़े से पानी में डालकर मालिश करें।

प्रश्न :- मैं एलर्जी के लिए R84 ले रहा हूँ। क्या मैं R84 के साथ बालों के झड़ने के लिए R89 का उपयोग कर सकता हूँ ?

उत्तर :- आप R84 के साथ Reckeweg R89 ले सकते हैं। दो दवा लेने के बीच 10 मिनट का अंदर अवश्य दें।

प्रश्न :- मैं घुटने के दर्द के लिए Rhus tox 200 ले रहा हूं। क्या मैं साथ में R89 ले सकता हूँ?

उत्तर :- आप Rhus tox 200 के साथ Reckeweg R89 ले सकते हैं। दो दवा लेने के बीच 10 मिनट का अंदर अवश्य दें।

प्रश्न :- R89 की खुराक क्या है, और मुझे इसे कितने समय तक दवा लेना चाहिए ?

उत्तर :- खाना खाने के आधे घंटे पहले R89 की 10 बून्द आधे कप पानी में डालकर दिन में 3 बार पीना है। 3 महीने नियमित रूप से सेवन अवश्य करें।

प्रश्न :- क्या मैं अपने बालों के झड़ने को नियंत्रित करने के लिए Wiesbaden 30 और R89 दोनों का उपयोग कर सकता हूं?

उत्तर :- हाँ, आप Wiesbaden 30 और R89 दोनों का एक ही समय में उपयोग कर सकते हैं। Wiesbaden 30 झड़ गए बाल को वापिस लाने में अच्छा मदद करता है। दोनों दवा के लेने के बीच 10 मिनट का अंदर दें।

प्रश्न :- क्या R89 लेने के लिए कोई आयु सीमा है?

उत्तर :- R89 लेने की कोई आयु सीमा नहीं है।

प्रश्न :- क्या हम R89 को स्कैल्प पर लगा सकते हैं।

उत्तर :- हाँ, आप स्कैल्प पर R89 का उपयोग कर सकते हैं। आप इसे किसी तेल में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं।

प्रश्न :- क्या यह फीमेल पैटर्न हेयरलॉस में मददगार होगा?

उत्तर :- हाँ, महिला और पुरुष दोनों इस दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे 3 महीने जरूर लें।

इस लेख में Reckeweg R89 के विषय में जो बताया गया है वो सभी उम्र वालों के लिए है। दवा लेने से पहले कुशल चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।

Ask A Doctor

किसी भी रोग को ठीक करने के लिए आप हमारे सुयोग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर का consultancy fee 200 रूपए है। Fee के भुगतान करने के बाद आपसे रोग और उसके लक्षण के बारे में पुछा जायेगा और उसके आधार पर आपको दवा का नाम और दवा लेने की विधि बताई जाएगी। पेमेंट आप Paytm या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्हाट्सएप्प नंबर पे सम्पर्क करें - +919006242658 सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पे क्लिक करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुराने रोग के इलाज के लिए संपर्क करें