दांतों के लिए होम्योपैथिक टूथपेस्ट [ Best Homeopathic Toothpaste In Hindi ]

3,341

हम रोज दो समय सुबह और रात को ब्रश करते हैं, और ब्रश करने के लिए हम किसी Toothpaste का प्रयोग करते हैं। लेकिन सामान्य Toothpaste केवल हमारे दातों को साफ करता है और मुँह में ताजगी प्रदान करता है इसके आलावा कुछ नहीं करता। आज जब शरीर से सम्बंधित बहुत सी बीमारियां सामने आ रही है तो इसी दौरान दातों से सम्बन्धित भी कई समस्याएं है जिनसे हमे दो-चार होना पड़ता है। लेकिन जिन Toothpaste का हम प्रयोग करते हैं वो हमारी किसी भी तरह से मदद नहीं करता इन समस्याओं से लड़ने में। होम्योपैथिक में भी एक Toothpaste है जो दांत साफ करने और इसे ताजगी देने के साथ और भी कई काम करता है।

आजकल दातों की जो बीमारियां हमे हो रही है उनमे से पायरिया काफी आम समस्या है। पायरिया में मसूड़े नीचे की तरफ खिसकने लगते हैं और उसकी जगह एक सफेद पदार्थ दातों के चारो तरफ जम जाता है, और मसूड़ों में सूजन भी हो जाती है। मसूड़ों में से खून आता है, दातों की sensitivity भी बहुत ही आम समस्या है। बहुत ज्यादा खट्टा, मीठा या गरम खाने पर हमे sensitivity के कारण दातों में झनझनाहट होती है। कई बार मुँह से बदबू भी आती है। इन सभी समस्याओं से लड़ने के लिए होम्योपैथिक में एक Toothpaste बनाया गया है जिसके प्रयोग से ये सभी समस्याएं दूर हो सकती है।

Wheezal Dental Cream :- इसके अंदर Hekla Lava Powder डला होने के कारण इसे Hekla lava Dental cream भी कहते हैं। यह आपके दातों को मजबूत भी बनता है। इसमें बहुत सारी होम्योपैथिक दवाइयाँ मिली हुई है, जोकि निम्न है:-

Hekla lava Powder, Plantago Q, Calendula Q, Calcarea phosphorica, Azadirachta Indica Q, Staphysagria Q, Kreosote Q, Calcarea Carbonicum 3X, Hekla Lava 3x, Calc fluor 3x, Merc cor 3x

इन विभिन्न दवाईयों के गुण निम्नलिखित हैंः-

Hekla Lava Powder :- यह दातों के लिए बहुत ही असरदार दवाई है। यह दातों को मजबूत करती है, यह पायरिया के कठोर पदार्थ को साफ करती है साथ ही दातों की गंदगी को भी साफ करती है।

Calendula Q :- यह एक Antiseptic दवाई है। अगर आपके मुँह से बहुत ज्यादा बदबू आती है तो यह दवाई बहुत असरदार है।

Kreosote Q :- ये दवाई sensitivity के लिए बहुत ही असरदार है, यह दातों के दर्द में भी बहुत काम आती है।

Plantago Q :- यह दवाई दातों के कीड़ो के लिए बहुत ही अच्छी दवाई है साथ ही यह दातों के दर्द से भी रहत दिलाती है।

Azadirachta Indica Q :- यह anti Fungal दवाई है जोकि दातों में कीटाणु को बढ़ने से रोकती है और उसे खत्म करती है साथ ही यह मुँह की बदबू से राहत के लिए भी अच्छी दवाई है।

Staphysagria Q :- मसूड़ों की सूजन के लिए Staphysagria Q बहुत ही अच्छी दवाई है।

Calc.Carb. 3x :- यह दातों को मजबूत करती है और पायरिया में भी असरदार है।

Merc Cor. 3x :- अगर आपके मसूढ़ों से खून निकलता है तो यह दवाई उस समस्या को ठीक करती है।

यह सभी दवाइयाँ इस Toothpaste में डाली हुई है, जिससे यह एक औषधि की तरह काम करती है। इसी कारण यह अन्य Toothpaste से भिन्न है।

इस्तेमाल की विधि :- इसका प्रयोग भी बिलकुल वैसे ही करना है जैसे आप अन्य Toothpaste का प्रयोग करते हैं। दिन में दो बार इसका प्रयोग करना है। यह Toothpaste पायरिया की समस्या के लिए बहुत ही अच्छी है और इसके परिणाम भी बहुत अच्छे देखने को मिले है। इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होने के कारण आपको इसका प्रयोग करने में समस्या नहीं होगी, और बच्चे भी इसका प्रयोग आसानी से और बहुत ही खुश होकर करेंगे। यह दातों में ताजगी बनाये रखेगी और मुँह से आने वाली दुर्गन्ध को भी दूर करेगी। अगर आपको बार-बार पायरिया या sensitivity होती है तो वो भी पूरी तरह दो से चार महीने में ठीक हो जायेगा और आपको किसी डॉक्टर के आस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा। यह Toothpaste आपको gel और Paste दोनों ही रूपों में किसी भी होम्योपैथी की दूकान पर 65 रुपए में मिल जायेगा।

Ask A Doctor

किसी भी रोग को ठीक करने के लिए आप हमारे सुयोग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर का consultancy fee 200 रूपए है। Fee के भुगतान करने के बाद आपसे रोग और उसके लक्षण के बारे में पुछा जायेगा और उसके आधार पर आपको दवा का नाम और दवा लेने की विधि बताई जाएगी। पेमेंट आप Paytm या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्हाट्सएप्प नंबर पे सम्पर्क करें - +919006242658 सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पे क्लिक करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुराने रोग के इलाज के लिए संपर्क करें