Benefits Of Vitamin B1 In Hindi – विटामिन B1 के फायदे और नुकसान

814

विटामिन के महत्त्व से हम भली-भांति परिचित हैं कि इसकी क्या उपयोगिता है और यह हमारे लिए कितना जरुरी है। स्वस्थ जीवन की कल्पना इन विटामिनो के बिना असंभव है। महत्वपूर्ण विटामिनो की सूचि में एक विशेष रूप से कार्य करने वाला विटामिन है B1, यह एक विस्तृत समूह है जिन्हे “बी–काम्प्लेक्स” के नाम से जाना जाता है इसमें B1, B2, B3, B6, B12, B16 इत्यादि विटामिन सम्मिलित है। इस विटामिन को थायमं भी कहते है।विटामिन B1 को हम एक ‘एंटी-स्ट्रेस’ विटामिन के रूप में जानते हैं क्योंकि ये स्ट्रेस लेवल कम करता है और इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है।विटामिन B1 मुख्य रूप से हमारे नर्वस सिस्टम के सुचारू रूप से कार्य करने में सहायक है तथा विटामिन B1 शरीर की त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह त्वचा को चमकदार बनाता है और शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत ही सहायक होता है। जैसा की हम भली भांति जानते है कि भोजन में मौजूद हर विटामिन तथा खनिज तत्व हमारे शरीर को पोषण देने में काफी लाभदायक और आवश्यक भी है। विटामिन B1 एक ऐसा विटामिन है जो मनुष्यों की स्मरणशक्ति को बढ़ा कर शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत ही सहायक होता है।

विटामिन B1 के फायदे:

  • यह हमारे नर्वस सिस्टम को मजबूती प्रदान करता है।
  • विटामिन B1 मस्तिष्क सेल के चारों तरफ मायेलिन शेथ्स (myelin sheath) के निर्माण में सहायक है जो हमारे मस्तिष्क से शरीर के विभिन्न भागों में संदेश ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • यह विटामिन हमारे स्नायु और पाचन-प्रणाली को भी स्वस्थ रखने में मददगार है।
  • विटामिन B1 का यदि आप उचित मात्रा में सेवन करते है तो यह हमारी सीखने की क्षमता और स्मृति को भी बढ़ाता है।
  • अन्य विटामिनो की तरह विटामिन B1 शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है यह हमारे शरीर में मौजूद कार्बोहाइड्रेस को एनर्जी में परिवर्तित कर देता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट्स के रूप में भी विटामिन B1 को जाना जाता है इसके सेवन से हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स के स्तर को हम संतुलित कर सकते है, एंटीऑक्सीडेंट्स के पर्याप्त स्तर के परिणाम स्वरुप हम गंभीर बीमारियों जैसे दिल की बीमारियों और कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से अपने को बचा सकते है।
  • विटामिन B1 का सेवन पोषण को ऊर्जा में बदलने के काम करता है। इस विटामिन से हमारे शरीर की कोशिकाओं में पाए जाने वाले जीन बी एनए का निर्माण होता है साथ ही उनकी मरम्मत में सहायता मिलती है।
  • विटामिन B1 हमारे शरीर में एसीटायलकोलाइन (Acetylcholine) तत्व उत्पन्न करने में सहायक है, यह हमारे मस्तिष्क से हमारे दिल तक सन्देश के संचार का कार्य करता है, विटामिन B1 के अभाव या पर्याप्त मात्रा में न होने पर इसका निर्माण संभव नहीं इसीलिए विटामिन B1 को दिल की बीमारियों के बचाव के के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • विटामिन B1 हमारे शरीर में लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण में भी सहायक है।
  • यह विटामिन ब्रेन, स्पाइनल कोर्ड और नसों के तत्वों के निर्माण में सहायक होता है। साथ ही यह शरीर के सभी भागो में उनकी आवश्यकता के अनुसार प्रोटीन का निर्माण भी करता है जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक है।

विटामिन B1 के अभाव में होने वाले संबंधित रोग:

  • बेरी बेरी
  • चक्कर आना
  • एकाग्रता का न होना
  • चिड़चिड़ा हो जाना
  • झगड़ालू हो जाना
  • कब्ज की शिकायत
  • आंखो मे अंधेरा छा जाना

विटामिन B 1 के दुष्प्रभाव:

हमे भली भांति यह ज्ञात होना चाहिए की हम किसी भी प्रकार के सप्लीमेंट या अन्य तत्व जो हमारे लिए नितांत आवश्यक है उनका सेवन अधिक मात्रा में न करे यह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। विटामिन B1 जितना हमारे शरीर के लिए आवश्यक है उतना ही इसका दुष्प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है यदि हम इसका अत्यधिक सेवन करते है।

  • त्वचा में एलर्जी
  • नींद नहीं आना
  • होंठो का नीला पड़ना
  • सीने में दर्द
  • श्वांस सम्बन्धी समस्या का होना
  • गर्भस्थ शिशु के मष्तिष्क पर विपरीत प्रभाव पड़ना

विटामिन B1 की मात्रा व सेवन विधि:

जन्म से 6 महीने तक : 0.2 मिलीग्राम

9 वर्ष से 13 वर्ष तक : 0.9 मिलीग्राम

वयस्क हेतु

14 से 18 वर्ष तक (पुरुष) : 1.2 मिलीग्राम

14 से 18 वर्ष तक (महिला) :1.0 मिलीग्राम

19 से 50 वर्ष तक (पुरुष) : 1.2 मिलीग्राम

19 से 50 वर्ष तक (महिला) : 1.2 मिलीग्राम

गर्भवती महिलाओ हेतु : 1.4 मिलीग्राम

विटामिन B1 के सेवन से प्राय: किसी प्रकार का कोई विशेष दुष्प्रभाव नहीं पाया जाता है परतुं किसी भी दवा का प्रयोग हमे अपने चिकित्सक की सलाह के उपरांत ही करना चाहिए। इसकी खुराक आपकी वर्तमान शारीरिक स्थिति, आयु के अनुसार निर्धारित की जाती है। अगर पहले से ही किसी प्रकार के सप्लीमेंट या अन्यत्र किसी पदार्थ का सेवन कर रहे है तो आप विटामिन B1 को अपने चिकित्सक की सलाह पर सेवन करे।

विटामिन B1 से सम्बंधित सावधानियाँ:

मुख्य रूप से आप अपनी दवा का सेवन अपने चिकित्सक के अनुसार ही करे। अपने चिकित्सक को वर्तमान शारीरिक परीस्थिति का अवश्य बोध कराये।किसी प्रकार सर्जरी या ग्रहण किये जाने वाले अन्य सप्लीमेंट के अनुसार ही विटामिन B1 का सेवन करे। अपनी निर्देशित खुराक से ज्यादा का सेवन ना करें। यदि आप गर्भवती है तो आपको अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए और अपनी चिकित्सक के अनुसार ही इसका सेवन करे बिना सलाह के इसका प्रयोग न करे ऐसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

Ask A Doctor

किसी भी रोग को ठीक करने के लिए आप हमारे सुयोग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर का consultancy fee 200 रूपए है। Fee के भुगतान करने के बाद आपसे रोग और उसके लक्षण के बारे में पुछा जायेगा और उसके आधार पर आपको दवा का नाम और दवा लेने की विधि बताई जाएगी। पेमेंट आप Paytm या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्हाट्सएप्प नंबर पे सम्पर्क करें - +919006242658 सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पे क्लिक करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुराने रोग के इलाज के लिए संपर्क करें