गाल ब्लैडर स्टोन का होम्योपैथिक दवा [ Gall Bladder Stone Ka Homeopathic ilaj ]

3,734

Gall Bladder हमारे शरीर का एक ऑर्गन है जोकि लिवर के ठीक नीचे होता है। शरीर का यह ऑर्गन एक प्रकार से बिना फुले हुए गुब्बारे के आकार का दिखता है। इसका ऊपरी हिस्सा Common Hepatic Duct से जुड़ा होता है। यह ऑर्गन एक प्रकार से स्टोरेज ऑर्गन का काम करता है, Gall Bladder में bile स्टोर होता है, जब कभी हम ज्यादा खाना खा लेते है तो इस Gall Bladder में से bile निकलकर हमारी आँतों में चला जाता है। जब Gall Bladder में कुछ ठोस पदार्थ जमने लगते है और यह जब अच्छे से जम जाता है तो इस स्थिति को Gall Bladder Stone कहते है। इसे हिंदी में पित्त की थैली में पथरी होना भी कहा जाता है।

Gall Bladder Stone होने के कारण

  1. कोलेस्ट्रॉल :- जब हम बहुत अधिक तेल-मशाले या मांसाहार खाते है जोकि कोलेस्ट्रॉल के प्रमुख कारण है तो यह समस्या हो जाती है।
  2. Birth control Pills :- कई प्रकार के Birth control Pills आते है जिनके प्रयोग से भी Gall Bladder Stone होने की संभावना बढ़ जाती है।
  3. गर्भवती महिला, मधुमेय के रोगियों व मोटे लोगों को Gall Bladder Stone होने की संभावना बढ़ जाती है।
  4. यदि आपको बार-बार मलेरिया की समस्या होती है तो संभव है की आपको Gall Bladder Stone हो जाये।
  5. लिवर की समस्याओं में भी Gall Bladder Stone हो सकता है।

Gall Bladder Stone के लक्षण

Gall Bladder Stone में सामान्यतः कोई भी लक्षण नहीं दिखते या जो दिखते भी हैं वो भी कुछ आम लक्षण होते हैं। इसमें आमतौर पर गैस की समस्या होती है और फिर अल्ट्रासाउंड कराने पर ही पता चलता है की आपको Gall Bladder Stone की समस्या है या नहीं। केवल 10 से 20 प्रतिशत लोगों को ही इसके लक्षण दिखते है। इसमें पेट के दाहिने हिस्से के ऊपरी भाग में बहुत तेज दर्द होता है। दर्द के साथ ही उल्टी भी होती है। यह दर्द पीठ पर भी हो सकता है। अगर आपको ऐसा कोई दर्द महसूस हो तो आपको तुरत डॉक्टर को दिखाकर अल्ट्रासाउंड करा लेना चाहिए ताकि आपको पता चल सके की Gall Bladder Stone है या नहीं। यह दर्द कभी भी हो सकता है और रुक-रुक कर भी हो सकता है, इसके साथ ही बुखार भी हो सकता है। अगर आपको हमेशा पेट में दर्द बना ही रहता है तो आपको एक बार डॉक्टर को दिखा कर टेस्ट करा लेना चाहिए।

Gall Bladder Stone के लिए होम्योपैथिक दवाइयां

Gall Bladder Stone Combination :- यह कॉम्बिनेशन बनाने के लिए कुछ दवाइयों का प्रयोग करना होगा जो निम्न है:-

  1. Berberis Vulgaris Q :- हमारे शरीर में कहीं भी पथरी होती है उसे निकालने के लिए ये दवाई बहुत ही असरदार है।
  2. Chelidonium Majus Q :- यह दवाई Gall Bladder Stone को तोड़ कर निकालने के लिए बहुत ही असरदार दवाई है। Gall Bladder Stone के कारण अगर आपको पेट में या कहीं भी दर्द होता है तो उसमे भी यह दवाई राहत दिलाने में कारगर है।
  3. Carduus Marianus Q :- यदि Gall Bladder Stone की वजह से पेट में बहुत दर्द होता है तो यह दवाई बहुत ही असरदार है।

Gall Bladder Stone Combination को लेने की विधि : – इन तीनों दवाइयों को आपको 100 ML की अलग बोतल में बराबर-बराबर मात्रा में मिला कर रख लेना है। इस मिश्रण को अच्छे से मिला कर रख लेना है। आधे कप पानी में इस मिश्रण की 30 बून्द डालनी है और इसे पीना है। ऐसे ही आपको दिन में चार बार करना है, जब तक Gall Bladder Stone निकल ना जाये।

Cholesterinum 3x :- यह दवाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है जोकि एक मुख्य कारण है Gall Bladder Stone होने का। साथ ही यह Gall Bladder Stone को तोड़ कर निकालने में बहुत मददगार दवाई है।

दवा लेने की विधि :- इसकी दो-दो गोली दिन में तीन बार चूसनी है। यह दवाई Gall Bladder Stone होने की संभावना को खत्म करता है क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने ही नहीं देता।

Lycopodium 200 :- अगर आपको गैस की समस्या है, साथ ही पेट दर्द भी रहता है और आपको Gall Bladder Stone भी है तो यह दवाई बहुत ही फायदेमंद है। यदि आप बहुत अधिक मानसिक श्रम करते है और शारीरिक रूप से आप कमजोर है तो भी यह दवाई बहुत ही असरदार है।

दवा लेने की विधि :- Lycopodium 200 पोटेंसी की दो बूंद केवल सुबह-सुबह पीनी है। इसका सेवन तब तक करें जब तक पथरी शरीर से निकल न जाए।

China officinalis 200 CH :- यह दवाई Gall Bladder Stone के लिए बहुत असरदार दवाई है, इसका सेवन अनिवार्य है Gall Bladder Stone की समस्या में। यह दवाई Gall Bladder Stone को तो ठीक करती ही है साथ ही दुबारा यह समस्या न हो उसके लिये भी काम करता है। इसकी दो बूंद रात को पीनी है जबतक Gall Bladder Stone ठीक न हो जाये।

नोट :- इन चारों दवाइयों का सेवन आपको तब तक करना है जब तक अच्छी तरह Stone निकल न जाये। सभी दवाइयों के बीच कम से कम 10 मिनट का अंतर रखना है। इसके साथ ही आपको पानी भी ज्यादा पीना है और मल-मूत्र को नहीं रोकना है इससे Gall Bladder Stone बढ़ने लगता है। आपको पथरी की समस्या में ज्यादा तेल-मसलों का सेवन नहीं करना है। इस दवाइयों को आपको पहले दो महीने लेना है फिर आप टेस्ट दुबारा करा कर देखे फिर उसी हिसाब से दुबारा दवाई लें।

Ask A Doctor

किसी भी रोग को ठीक करने के लिए आप हमारे सुयोग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर का consultancy fee 200 रूपए है। Fee के भुगतान करने के बाद आपसे रोग और उसके लक्षण के बारे में पुछा जायेगा और उसके आधार पर आपको दवा का नाम और दवा लेने की विधि बताई जाएगी। पेमेंट आप Paytm या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्हाट्सएप्प नंबर पे सम्पर्क करें - +919006242658 सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पे क्लिक करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुराने रोग के इलाज के लिए संपर्क करें