पुरुषों में स्तनों का बढ़ना होम्योपैथिक इलाज [ Gynecomastia Homeopathic Medicine ]

5,797

इस पोस्ट में हम चर्चा करेंगे gynecomastia के बारे में। यह क्यों होता है, इसके लक्षण क्या हैं और इसकी होम्योपैथिक दवा क्या है ?

Gynecomastia में पुरुष के स्तन बढ़ जाया करते हैं, मेल ब्रेस्ट टिश्यू के बढ़ जाने को ही gynecomastia कहा जाता है। यह एक स्तन में या दोनों स्तन में हो सकता है। यह कोई खतरनाक रोग नहीं है परन्तु देखने में खराब लगता है जिससे कारण रोगी का सेल्फ कॉन्फिडेन्स कम हो जाता है। घर से बाहर निकलने और लोगों से मिलने में झिझक होने लगता है और रोगी कभी-कभी डिप्रेशन में भी चला जाता है।

Gynecomastia का मुख्य कारण

  1. इसका सबसे मुख्य कारण पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन है। हमारे शरीर में दो प्रकार के हॉर्मोन होते हैं – Androgens और estrogens, पुरुषों में androgen ज्यादा होता है और estrogen कम होता है और इसके विपरीत महिलाओं में estrogen ज्यादा और androgen कम होता है। जब पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन के कारण estrogen की मात्रा ज्यादा हो जाती है तब gynecomastia की समस्या हो जाया करती है।
  2. Testosterone levels का कम हो जाना भी इस रोग का एक कारण है।
  3. लंबे समय तक जिगर की बीमारी के कारण भी gynecomastia की समस्या हो जाया करती है।
  4. Anabolic स्टेरॉयड का सेवन के कारण भी gynecomastia की समस्या हो जाया करती है।
  5. अधिक नशीली पदार्थों का सेवन भी इस समस्या का कारण होता है।

आइये अब जानते हैं कि gynecomastia की होम्योपैथिक दवा कौन सी है :-

Conium 200 – इस दवा के लक्षण में जिनकी उम्र ज्यादा है और शादी नहीं हुई है – में पुरुष के स्तन बढ़ जाते हैं तो इस दवा की 4 बून्द हफ्ते में एक दिन लेने से रोग धीरे-धीरे ठीक हो जाता है। इसके कुछ अन्य लक्षण हैं कि रोगी को लेटने में कभी-कभी चक्कर भी आता है, पेशाब कभी-कभी रुक जाया करता है। अगर कोई और लक्षण न मिले और आप सिर्फ old bachelor हैं तो इस दवा का उपयोग लाभकारी है। दवा को 6 महीने तक लें।

Phytolacca 200 – इसमें स्तन बढे हुए रहते ही हैं साथ में उसमे इन्फेक्शन भी रहता है। उसे छूने से दर्द होता है ऐसे में इस दवा की 4 बून्द हफ्ते में एक दिन लेने से रोग धीरे-धीरे ठीक हो जाता है।

Calcarea Phos 6x – इसमें स्तन बढे हुए रहते ही हैं साथ में स्पाइनल कॉर्ड थोड़ा मुड़ा हुआ होता है, रोगी थोड़ा झुक जाता है। अगर ऐसे लक्षण के साथ gynecomastia है तो इस दवा की 4 गोली दिन में 3 बार लेने से यह रोग ठीक हो जाता है।

Kali Mur 6x और yohimbinum Q – अगर सिर्फ स्तन बढ़े हुए हैं और बाकि कोई लक्षण न हों तो Kali Mur 6x की 4 गोली दिन में 3 बार लेना है और yohimbinum Q की 10 बून्द आधे कप पानी में डाल कर दिन में 3 बार लेना है। दोनों दवा 3 महीने तक लेने से स्तन नॉर्मल आकार में आ जाता है।

Bakson B 36 – इस दवा को तत्काल लिया जा सकता है। अगर समस्या है तो इसकी 2 गोली सुबह-शाम लेने से रोग ठीक हो जायेगा परन्तु यह अस्थाई इलाज है। ठीक होते ही यह दवा बंद कर दें।

Ask A Doctor

किसी भी रोग को ठीक करने के लिए आप हमारे सुयोग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर का consultancy fee 200 रूपए है। Fee के भुगतान करने के बाद आपसे रोग और उसके लक्षण के बारे में पुछा जायेगा और उसके आधार पर आपको दवा का नाम और दवा लेने की विधि बताई जाएगी। पेमेंट आप Paytm या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्हाट्सएप्प नंबर पे सम्पर्क करें - +919006242658 सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पे क्लिक करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुराने रोग के इलाज के लिए संपर्क करें