पायरिया का होम्योपैथिक इलाज [ Homeopathic Medicine For Pyorrhea In Hindi ]

6,910

हमारे दांत मसूड़ों की सहायता से मजबूती से जुड़े हुए रहते है। इस मसूड़ों के कारण ही जब हम खाना खाते है तो हमारे दांत निकलते नहीं। मसूड़ों में सूजन आने पर उसे Gingivitis कहा जाता है। लेकिन अगर मसूड़े ज्यादा सूज जाये, उनमे से खून निकले या दांतों के नीचे कैल्शियम जम जाये तो इस स्थिति को Pyorrhea कहा जाता है।

Pyorrhea के कारण

  1. यह अनुवांशिक कारणों से हो सकता है।
  2. अगर आप अपने दातों का ठीक तरीके से ध्यान नहीं रखते है और दिन में दो बार ब्रश नहीं करते है तो यह समस्या हो सकती है।
  3. तम्बाकू-गुटखा अधिक खाने से भी Pyorrhea की समस्या हो जाती है।
  4. यदि आप ठीक से खाना नहीं खाते जिससे शरीर में विटामिन आदि की कमी हो जाया करती है तो भी आपको Pyorrhea की समस्या हो सकती है।
  5. Pyorrhea की समस्या मधुमेह के रोगियों को होने की संभावना बढ़ जाती है।
  6. यदि आप ज्यादा एलोपैथी दवाइयों का सेवन करते है तो भी यह समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।
  7. लिवर के ठीक से काम नहीं करने के कारण ब्लड में अम्ल बढ़ जाता है और अम्लीय ब्लड के कारण Pyorrhea होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

Pyorrhea के लक्षण

  1. मसूढ़ों में सूजन बने रहना, मसूढ़ों में लालपन रहना, मसूढ़ों से खून निकलना
  2. दाँतों के निचले हिस्से में कैल्शियम नूमा पीला पदार्थ जम जाता है, जिस कारण मसूढ़े दाँतों से नीचे खिसक जाते है और दांत निकलने का खतरा बढ़ जाता है।
  3. थूक में खून आना
  4. मुँह से बदबू आना व एक अलग स्वाद हर समय बने रहना मुँह में।
  5. मसूढ़े नीचे खिसकने के कारण दांत लम्बे व अलग-अलग दिखना।
  6. दाँतों का कमजोर होकर हिलने लगना।

Pyorrhea की समस्या के लिए होम्योपैथिक दवाईयाँ

Hekla Lava tooth powder Wheezal :- यह दन्त मंजन दांतों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही असरदार है। अगर दातों में कैल्शियम नूमा पीला पदार्थ जम जाता है तो यह पाउडर उसके लिए भी फायदेमंद है। आपके मुँह से बहुत बदबू आती है, मुँह से खून निकलता है साथ ही आपके दातों में सेंसिटिविटी की समस्या है, दातों में दर्द रहता है या कोई भी अन्य समस्या है दाँतों से संबंधित यह पाउडर हर समस्या के लिए असरदार है।

विधि:- इस पाउडर से आपको अपनी ऊँगली की सहायता से दातों पर मसाज करना है दिन में दो बार। इसके लगातार प्रयोग से Pyorrhea सम्बंधित सभी समस्याएं ठीक हो जाएँगी।

Mercurius Solubilis 30 CH :- यदि आपके मसूढ़े सूजे हुए है साथ ही अगर मसूड़ों से खून निकल रहा है और लालीपन बना रहता है, मुँह में एक अलग स्वाद बना रहता है तो यह दवाई बहुत ही असरदार है। Pyorrhea की समस्या के सभी लक्षणों से निपटने के लिए यह दवाई बहुत फायदेमंद है।

दवा लेने की विधि :- Mercurius Solubilis 30 CH की दो-दो बून्द दिन में दो बार जीभ पर टपकाना है अच्छे परिणाम के लिए।

Kreosotum 30 CH :- यदि आपको Pyorrhea की समस्या है और मुँह से बहुत बदबू आती है, अगर इस समस्या के कारण दातों में बहुत अधिक दर्द है साथ ही यदि दातों में कैल्शियम नूमा पदार्थ जम गया है तो यह दवाई बहुत ही असरदार है।

दवा लेने की विधि :- Pyorrhea की समस्या में Kreosotum 30 CH की दो-दो बून्द दिन में दो बार लेनी है। इसके प्रयोग से Pyorrhea की लक्षणों में आराम मिलता है और दाँतों की समस्याएँ धीरे-धीरे ठीक होती जाती है।

Hamamelis 30 CH :- यदि आपको Pyorrhea की समस्या है और Pyorrhea में आपके दातों से बहुत अधिक खून निकलता है साथ ही दांतों में दर्द भी बहुत है तो आपको इसके लिए Hamamelis 30 CH में दिन में तीन बार लेनी है दो-दो बून्द। इसके सेवन से खून निकलने की समस्या में जल्द ही राहत मिलेगा साथ ही Pyorrhea में भी आराम मिलता है।

BIOCHEMIC COMBINATION # 18 (BC 18) :- इस Combination का प्रयोग मुँह से बदबू आने, मसूड़ों के सूजन, मसूढ़ों से खून निकलना, दांतों में दर्द, दांतों में कैल्शियम नूमा पदार्थ जमा होना आदि Pyorrhea सम्बन्धी कोई भी समस्या है तो यह Combination बहुत ही असरदार है।

दवा लेने की विधि :- इस Combination की छः-छः गोली दिन में तीन बार खानी है, इसका सेवन Pyorrhea की लगभग हर समस्या के लिए कारगर है और जल्द असर भी करती है।

नोट :- ये सभी दवाईयाँ Pyorrhea के सभी लक्षणों में असरदार है। चाहे आपको शुरुआती लक्षणों का सामना करना पड़े या ये समस्या काफी बढ़ गई हो, ये दवाईयाँ सभी में असरदार और कारगर है। आपको इन सभी का नियमित प्रयोग करना है जल्द असर के लिए।

Ask A Doctor

किसी भी रोग को ठीक करने के लिए आप हमारे सुयोग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर का consultancy fee 200 रूपए है। Fee के भुगतान करने के बाद आपसे रोग और उसके लक्षण के बारे में पुछा जायेगा और उसके आधार पर आपको दवा का नाम और दवा लेने की विधि बताई जाएगी। पेमेंट आप Paytm या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्हाट्सएप्प नंबर पे सम्पर्क करें - +919006242658 सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पे क्लिक करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुराने रोग के इलाज के लिए संपर्क करें