Jonosia Ashoka Q [ महिलाओ के अनियमित पीरियड्स की दवा ]

14,098

इस पोस्ट में हम अशोका होम्योपैथिक मेडिसिन के औषधीय गुण और लाभ के बारे में जानेंगे।

अशोका को हम जैनोसिया अशोका या सराका इंडिका के नाम से भी जानते हैं। यह एक प्लांट किंगडम की मेडिसिन है और प्राचीन काल से इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह दवा खासकर महिलाओं की समस्या जैसे मासिक धर्म और लिकोरिया में अच्छा लाभ देता है।

अशोका फीमेल की औषधि है और यह बच्चेदानी पर असर करती है। किसी को मासिक कम होता है, किसी को देर से या बहुत ज्यादा होता है और किसी-किसी को मासिक होता ही नहीं – ऐसे में इन समस्त समस्याओं में अशोका लाभ करता है। अशोका मानसिक और शारीरिक थकान, सुस्ती को भी ठीक करती है।

अशोका औषधि का उपयोग इन लक्षणों को देखते हुए करें :-

  • अशोका के लक्षण वाली महिलाएं थोड़ी सी बात पर भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं। वो सोचती बहुत ज्यादा हैं और इसी कारण मानसिक थकान ज्यादा होता है। ज्यादा सोचने के कारण नींद की समस्या भी रहती है।
  • ज्यादा सोचने के कारण सिर-दर्द होता है। मासिक के दौरान सिर-दर्द में आराम मिलता है। ठण्डे पानी से नहाने पर भी रोग में कमी आती है।
  • अशोका आँख आने की बहुत अच्छी मेडिसिन है। अगर आँख आ जाए, आँखों मे जलन और लाली हो तो अशोका का उपयोग बहुत लाभ देता है। ऊपरी पलक पे Stye ( बिलनी ) होने पर यह मेडिसिन अच्छा काम करता है।
  • नाक बहुत बहती है, सर्दी आसानी से हो जाया करता है और छींक भी आती है।
  • कान में बार-बार संक्रमण होता है उसके कारण अच्छे से सुनाई नहीं देता।
  • कम उम्र की महिलाओं में मासिक की समस्या के साथ अगर चेहरे पर फुंसियाँ भी निकलती हों तो अशोका बहुत लाभ करता है।
  • अशोका के लक्षण वाले व्यक्ति को प्यास बहुत लगती है, मीठा और खट्टा खाना पसन्द होता है परन्तु दूध अच्छा नहीं लगता है। ऐसे लक्षण मिले तो अशोका का स्मरण करें।
  • पेट की समस्या रहती है, उल्टी जैसा लगते रहना, पेट दर्द होता है, कै होता है और उसके साथ पीला पानी निकलता है, कुछ भी खाने का मन नहीं करता।
  • मासिक के साथ अगर कब्ज की भी समस्या है तो अशोका बहुत लाभ करता है।
  • पेशाब बार-बार थोड़ा-थोड़ा होता है, पेशाब में जलन रहती है, पेशाब में हल्का खून मिला रहता है तो ऐसे में अशोका बहुत लाभ करता है।
  • अगर पुरुषों के अण्डकोष में सूजन और दर्द हो, दर्द नीचे की तरफ जाता हो तो अशोका दवा से लाभ मिलता है।
  • महिलाओं को मासिक नहीं होने के कारण सिर दर्द होता हो तो अशोका बहुत फायदेमंद है।
  • कम उम्र की महिला के सिर दर्द में भी यह औषधि बहुत लाभ देता है।
  • अगर मासिक कम होता है, रक्तस्राव बहुत ही कम होता है और 1 या 2 दिन के लिए ही आता है तो अशोका बहुत लाभ करता है।
  • अनियमित मासिक धर्म या कभी-कभी रक्तस्राव ज्यादा होने पर अशोका दवा लाभ देता है।
  • मासिक के दौरान चिड़चिड़ापन, चिंता, सुस्ती में अशोका फायदेमंद है।
  • अगर शरीर में खून की कमी है, काम करने पर सांस फूल जाती है, जल्दी थक जाते हैं तो अशोका का सेवन अवश्य करें।
  • अगर मासिक के दौरान या पहले कमर में दर्द होता हो तो ऐसे में अशोका बहुत लाभ करता है।

याद रखें अशोका महिलाओं के लिए बहुत अच्छी मेडिसिन है। अशोका को मदर टिंचर में ही इस्तेमाल करें। उपर्युक्त किसी भी लक्षण में आप अशोका Q की 20 बून्द को आधे कप पानी में डालकर दिन में तीन बार पियें। नियमित सेवन से मासिक की हर प्रकार की समस्या ठीक हो जाएगी।

Ask A Doctor

किसी भी रोग को ठीक करने के लिए आप हमारे सुयोग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर का consultancy fee 200 रूपए है। Fee के भुगतान करने के बाद आपसे रोग और उसके लक्षण के बारे में पुछा जायेगा और उसके आधार पर आपको दवा का नाम और दवा लेने की विधि बताई जाएगी। पेमेंट आप Paytm या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्हाट्सएप्प नंबर पे सम्पर्क करें - +919006242658 सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पे क्लिक करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुराने रोग के इलाज के लिए संपर्क करें