Homeopathic Medicine For Open Pores In Hindi [ ओपन पोर्स होम्योपैथिक इलाज ]

14,682

Open pores चेहरे की बहुत बड़ी समस्या है, ये age के साथ-साथ बढ़ती ही जाती है। इस पोस्ट में हम Open pores की बात करेंगे और जानेंगे की इसकी होम्योपैथिक दवा कौन सी हैं।

हमारे चेहरे की त्वचा पे बहुत सारे छोटे-छोटे pores (पोर्स) होते हैं जोकि दीखते नहीं हैं, इनका काम होता है हमारे चेहरे में oxygen maintain करके रखना और शरीर के toxin को बाहर निकलना। ये एक तरह से सांस लेते हैं oxygen को बनाये रखते हैं और ख़राब पदार्थ अर्थात toxin को बाहर निकालते हैं। हमारे चेहरे पे ग्लो लाना, चमक पैदा करना भी इनका ही काम होता है। जब ये pores (पोर्स) बड़े हो जाते हैं और दिखने लगते हैं तब हम इसे Open pores कहते हैं।

Open pores होने के कारण

  1. Oily स्किन वाले लोगों को open pores ज्यादा हुआ करता है। Oily स्किन के साथ जिनका पसीना बहुत ज्यादा निकलता है उन्हें open pores की समस्या ज्यादा हुआ करती है।
  2. Genetic भी एक मुख्य कारण है open pores होने का। अगर आपके माता या पिता को ऐसी समस्या रही है तो भी आपको open pores हो सकती है।
  3. अगर आप अपने स्किन का ठीक से केयर नहीं करते, धूल-मिट्टी में ज्यादा रहते हैं और आने के बाद चेहरे को अच्छे से धोते नहीं हैं तब भी आपको open pores होने की संभावना बढ़ जाती है।
  4. मानसिक तनाव भी open pores का एक मुख्य कारण है। अगर आप ज्यादा सोचते हैं, चिड़चिड़े स्वभाव के हैं, गुस्सा जल्दी आता है तो भी आपको ऐसी समस्या आ सकती है।
  5. Open pores में चेहरे पे छोटे-छोटे छेद दिखने लग जाते हैं, किसी-किसी के चेहरे पे ज्यादा ही छेद-छेद जैसा दिखने लगता है जोकि बहुत गंदे दिखते हैं और आपके खूबसूरती पे ग्रहण लगा देते हैं। इसमें किसी प्रकार का दर्द या खुजली नहीं होता है। अगर लम्बे समय तक open pores रहें तो आगे चलकर जब हमारी age ज्यादा हो जाती है तो ये और बड़े व् भद्दे दिखने लग जाते हैं।

Open pores की होम्योपैथिक मेडिसिन

यहाँ कुछ होम्योपैथिक मेडिसिन के बारे में बताया जायेगा जिसका प्रयोग करने से धीरे-धीरे पूरे तरह से open pores की समस्या ठीक हो जाएगी।

Silicea 12x – ये दवा उनके लिए बहुत ही उत्तम हैं जिनको बहुत open pores हुआ करता है, उनकी स्किन गन्दी दिखा करती है। Open pores के लिए Silicea 12x से अच्छी दवा और कोई नहीं है। Pores को पुनः भरने के लिए Silicea बहुत ही उत्तम मेडिसिन है। Silicea 12x की 4 से 6 गोली दिन में दो बार लेना है। इसके रिजल्ट काफी अच्छे मिलेंगे।

Marks go cream – ये cream दाग-धब्बे और open pores के बहुत ही अच्छी मेडिसिन है। जहां भी open pores हो उस जगह रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छे से धोने के बाद लगा लेना है। आपको इससे बहुत ही अच्छे रिजल्ट प्राप्त होंगे।

Topi berberis cream – ये क्रीम बाहर सारे कम्पनी की आती हैं पर सबसे अच्छी WSI कम्पनी की लें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इस क्रीम को हमें दिन में 2 से 3 बार लगाना है। ये क्रीम चेहरे के स्किन को healthy करने में बहुत ही उपयोगी है। अगर आपके चेहरे पे बार-बार पिम्पल्स और Acne होते हैं तो भी ये क्रीम बहुत ही उपयोगी है। Topi berberis cream भी open pores के लिए बहुत ही इफेक्टिव मेडिसिन है।

SBL की calendula cream – इस क्रीम को दिन में 3 बार चेहरे पे लगाएं, ये स्किन healing के लिए सबसे अच्छी मेडिसिन है। pores को भरने और बराबर करने के लिए ये क्रीम उत्तम कार्य करती है। Topi berberis cream और SBL की calendula cream को हम मिलाकर कर भी लगा सकते हैं।

इन सभी दवाओं को कम से कम 3 महीने तक इस्तेमाल करें और open pores पूरी तरह ठीक हो जाएगी।

Ask A Doctor

किसी भी रोग को ठीक करने के लिए आप हमारे सुयोग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर का consultancy fee 200 रूपए है। Fee के भुगतान करने के बाद आपसे रोग और उसके लक्षण के बारे में पुछा जायेगा और उसके आधार पर आपको दवा का नाम और दवा लेने की विधि बताई जाएगी। पेमेंट आप Paytm या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्हाट्सएप्प नंबर पे सम्पर्क करें - +919006242658 सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पे क्लिक करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुराने रोग के इलाज के लिए संपर्क करें