Unwanted 72 Side Effects in Hindi – अनवांटेड 72 टैबलेट

1,873

अनवांटेड 72 इन हिंदी : इस लेख में अनवांटेड 72 टैबलेट के बारे में विस्तार से बताया गया है। मैनकाइंड कंपनी द्वारा बनाया गया यह दवा आपातकालीन गर्भनिरोधक के लिए इस्तेमाल की जाती है। Emergency contraceptive pill असुरक्षित यौन संबंध या गर्भनिरोधक के असफल होने के 72 घंटे के अंदर इस्तेमाल की जाती है।

Unwanted 72 में लेवोनोरजेस्ट्रल पाया जाता है जो की एक artificial प्रोजेस्टोजन (progestogen) है और इसका ओवा का गर्भ की दीवार से आरोपण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। अगर Unwanted 72 आरोपण के बाद ली जाये तो प्रभाव शून्य हो जाता है और प्रेग्नेंसी या गर्भधारण हो जाती है। इसलिए प्रेग्नेंसी से बचने के लिए इसका प्रयोग 72 घंटे के अंदर किया जाता है।

याद रखें यह सिर्फ अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए इस्तेमाल होता है, ये किसी प्रकार का अबोर्शन पिल नहीं है और न ही यह किसी HIV संक्रमण या यौन रोग से सुरक्षा प्रदान करता है।

Unwanted 72 Tablet – संरचना और सक्रिय सामग्रियां

  • Unwanted 72 Tablet में Levonorgestrel (0.75 MG) पाया जाता है।
  • Levonorgestrel का एकल सक्रिय स्टेरॉयड संघटक है। यह 100% artificial प्रोजेस्टोजन (progestogen) है।
  • इसे असुरक्षित यौन संबंघ के बाद जल्द से जल्द लेना चाहिए।
  • अगर Levonorgestrel के खाने के बाद उल्टी हो जाये तो एक और Tablet खाने की जरुरत पड़ सकती है।

Unwanted 72 का प्रभाव

  • Unwanted 72 95% असरदार है जब उसे असुरक्षित यौन संबंध के 24 घंटे के अंदर ले लिया जाये।
  • Unwanted 72 85% असरदार है जब उसे असुरक्षित यौन संबंध के 48 घंटे के अंदर ले लिया जाये।
  • Unwanted 72 60% असरदार है जब उसे असुरक्षित यौन संबंध के 72 घंटे के अंदर ले लिया जाये।
  • 72 घंटे के बाद Unwanted 72 असर नहीं करता।
  • Unwanted 72 ठीक समय पर लेने के बाद भी पीरियड समय से एक हफ्ते लेट तक न आये तो प्रेग्नेंसी टेस्ट जरूर करवा लें।

Unwanted 72 लेने की विधि

Unwanted 72 पानी के साथ कुछ खाने के बाद ली जानी चाहिए।

Unwanted 72 का साइड इफेक्ट्स

(Unwanted 72 Side Effects in Hindi)

  • अस्थानिक गर्भावस्था (Ectopic Pregnancy)
  • पेट में दर्द
  • उल्टी या मिचली आना
  • चक्कर आना
  • सिर दर्द
  • स्तन में दर्द
  • शारीरिक कमजोरी

Unwanted 72 का मासिक धर्म पर प्रभाव

  • पीरियड्स आने का समय बदल सकता है।
  • पीरियड्स में रक्तस्राव और पैटर्न बदल सकते हैं।
  • पीरियड्स कम या ज्यादा भी हो सकती है।
  • पीरियड्स के समय दर्द बढ़ सकता है।

Unwanted 72 लेने से पहले ये सावधानी बरतें

  • Unwanted 72 को नियमित गर्भनिरोधक के रूप में इस्तेमाल न करें।
  • प्रेग्नेंसी के बाद ये असर नहीं करता। ये abortion pill के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

अक्सर Unwanted 72 के लिए पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न : क्या Unwanted 72 का इस्तेमाल हर महीने किया जा सकता है ?

उत्तर : नहीं, इसके रेगुलर इस्तेमाल के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं तो इसका रेगुलर इस्तेमाल न करें।

प्रश्न : Sir, Unwanted 72 ka istemal kab karna chahiye, sex karne ke baad ya sex karne se pahle?

उत्तर : Sex karne ke baad ya pahle kabhi bhi istemal kar sakte hain, per kosis karen ki istemal na karna pade.

प्रश्न : सर, मैंने Unwanted 72 समय पे ले लिया पर मेरे पेट में रह रह कर दर्द हो रहा क्या करू ?

उत्तर : ये मेडिसिन का साइड इफेक्ट्स है, कुछ समय बाद दर्द चला जायेगा।

प्रश्न : सर, Unwanted 72 लेने के बाद पीरियड के समय रक्तस्राव ज्यादा हो रहा है, बहुत कमजोरी महसूस होती है क्या करू ?

उत्तर : ये मेडिसिन का साइड इफेक्ट्स है, अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें ताकि जल्दी ठीक हो सकें।

प्रश्न : सेक्स के 24 घंटे के बाद लेने पर ये असरदार होगा या नहीं ?

उत्तर : 72 घंटे के अंदर लेने से ये असर करती है , 72 घंटे के बाद बेअसर है।

 

Ask A Doctor

किसी भी रोग को ठीक करने के लिए आप हमारे सुयोग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर का consultancy fee 200 रूपए है। Fee के भुगतान करने के बाद आपसे रोग और उसके लक्षण के बारे में पुछा जायेगा और उसके आधार पर आपको दवा का नाम और दवा लेने की विधि बताई जाएगी। पेमेंट आप Paytm या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्हाट्सएप्प नंबर पे सम्पर्क करें - +919006242658 सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पे क्लिक करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुराने रोग के इलाज के लिए संपर्क करें