बिना डाइटिंग और बिना एक्सरसाइज के पेट कैसे कम करें?

2,403

बिना एक्सरसाइज के पेट कम करें : अगर आपका पेट बहुत तेजी से बढ़ रहा है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर की चर्बी भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसका कारण बहुत सारे होते हैं जैसे कि शरीर का ध्यान ना देना, शरीर की गलत हरकतें या फिर ऐसा खानपान ऐसा खाना खाना जिसकी वजह से हमारे शरीर में चर्बी की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है। और प्रोटीन की मात्रा कम हो जाती है। जिसकी वजह से हमारे पेट में चर्बी ज्यादा हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे। जो आपके पेट की चर्बी को बर्न कर देंगे। आपके पेट की चर्बी को पिघलाने में मदद करेंगे। इस नुस्खे का इस्तेमाल महिला और पुरुष दोनों जाति के लोग कर सकते हैं।

आज के जमाने में ऐसा नहीं है कि सिर्फ महिलाएं ही फिट रहना चाहती हैं। इस फिटनेस की दौड़ में पुरुषों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया है। अपने आप को फिट रखने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों ही कोशिश करते हैं। परंतु दुर्भाग्य से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाते हैं, और उनके शरीर में चर्बी अपना घर बना लेती है। जो उनके शरीर को बेडौल और भद्दा बना देती है। बस इसी चर्बी को कम करने के लिए आज हम कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं।

हमें जिंदगी में हमेशा ऐसे ही काम करने चाहिए जिसका हम रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से पालन कर सके। हमें अपने जीवन शैली इतनी आसान बनाने चाहिए जिसका पालन हम रोजाना कर सके। हमेशा इस बात का ख्याल रखें की खानपान, काम के तरीके, जीवनशैली, बच्चे का जन्म होना, व्यायाम की कमी और कई तरह की बीमारियां की वजह से भी पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।

पेट अंदर करने के तरीके स्वास्थ्यवर्धक वसा से

ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों की पेट की चर्बी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। उन को मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स एवं पौधों पर निर्भर वसा वाली चीजों का ही सेवन करना चाहिए। इससे उनके शरीर में जमा चर्बी पिघलने लगती है, और यह उनके शरीर के लिए बहुत उत्तम भी होता है। इस तरह के खाद्य पदार्थ ज्यादातर नाशपाती, डार्क चॉकलेट, जैतून, प्राकृतिक तेल आदि में पाए जाते हैं। अगर आप इन सब खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर को पोषक वसा प्रदान करते हैं, और साथ ही दिल की बीमारी और छोटे-मोटे बीमारियों से भी आपको बचाते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया है कि इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आपकी पेट की बढ़ी हुई चर्बी पिघलने लगती है और आपका पेट समतल होने लगता है।

पेट कम करने के घरेलू उपाय विभिन्न प्रकार के तेल से

हमारी पेट की चर्बी का बढ़ने का मुख्य कारण तली हुई चीजें खाने का भी है। ऐसा नहीं है कि अगर आप तली हुई चीजें खा रहे हैं तो सिर्फ पेट की चर्बी बढ़ेगी। बल्कि आप जिन तेल में चीजों को तल रहे हैं उसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप कुछ तलना चाहते हैं जैसे की चिप्स, पापड़ या फिर कोई भी चीज तो उसके लिए आप मूंगफली या राई के तेल का इस्तेमाल करें। अगर आप सलाद में तेल का इस्तेमाल करते हैं। तो उसमें आप अलसी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। परंतु अलसी के तेल से आप खाना नहीं बनाए। अगर आप किसी चीज में छोंका लगाना चाहते हैं यानी कि अगर आप पैन में तेल डालकर कुछ हल्की-फुल्की चीज करना चाहते हैं, जैसे कि सब्जी, प्याज वगैरह उसके लिए आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। और रोजाना खाना बनाने के लिए आप सोयाबीन या सूरजमुखी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पेट अंदर करने के तरीके नट्स एवं बीज से

जब हमें अपना मोटापा कम करना होता है तो हम सब से पहले हमारे शरीर को प्रोटीन देने वाली चीजों को खाना छोड़ देते हैं। जैसे अखरोट, काजू, बादाम, आदि। परंतु आप इस बात को नहीं जानते होंगे कि नट्स में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सेहतमंद बनाने में सहायता मिलती है। बादाम, काजू, अखरोट, भुने हुए बादाम इन सब का सेवन आपको जरूर करना चाहिए। इससे आपके शरीर को प्रोटीन मिलेगा। और पेट कम करने में भी सहायता मिलेगी। अब बात की जाए बीजों की तो आपको भुने हुए कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज इन दोनों का सेवन रोजाना करना चाहिए।

पेट अंदर कैसे करे, व्यायाम करे

अब आप सोच रहे होंगे कि हमने तो आपको यह कहा कि आपको बिना एक्सरसाइज के पतला होने के टिप्स हम आपको बताएंगे। हम आपको यह नहीं कहते कि आप रोजाना व्यायाम करें। परंतु आप ऐसा व्यायाम तो कर ही सकते हैं जिससे आपको अच्छा लगता हो। जिसे आप करना चाहते हैं। जैसे कि रोजाना डांस करना। डांस करने से आपके शरीर की चर्बी बहुत तेजी से पिघलती है क्योंकि इसमें बहुत सारे ऐसे मुमेंट होते हैं जिसकी वजह से हमारे शरीर की चर्बी धीरे धीरे पिघलने लगती है और डांस तो वैसे भी सबको ही पसंद होता है।

पेट अंदर कैसे करे कम वसा से

आपको जानकर हैरानी होगी कि आप वसा खाकर भी यानी की वसा वाला भोजन खाकर भी अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। जी हां अगर आप जैविक बादाम मिला हुआ दूध और जैविक मक्खन या वसा वाली दही या फिर लाल अंगूर की वाइन का सेवन करते हैं। तो इससे आपके शरीर का पेट अंदर हो जाता है। यह आपके शरीर में कैलोरीज भी नहीं बढ़ने देता है और आपको भरपूर मात्रा में विटामिन और प्रोटीन भी देता है।

पेट कम करने के घरेलू उपाय शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ाए

आपको रोजाना नाश्ते में हल्का भोजन ही करना चाहिए। परंतु नाश्ता ऐसा करें जो हल्का हो परंतु आपके शरीर को प्रोटीन दे। जैसे कि आप रोजाना साबुत अनाज वाला ब्रेड खा सकते हैं। क्योंकि इसके अंदर अधिक मात्रा में फाइबर मिल जाता है।

इन चीज़ों को ना कहें

अगर आपने यह बात मान ही ली है कि आपको अपने पेट को अंदर करना है या समतल पेट चाहिए तो सबसे पहले आपको कैफीन और शराब और चीनी जैसे उत्पादों का त्याग करना पड़ेगा। आपको वसा से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना छोड़ना पड़ेगा। इससे आपके शरीर में जमा चर्बी फैलने लगती है और आपका पेट समतल होने की वजह बाहर आ जाता है।

पेट अंदर करने के उपाय नाश्ता जल्दी करें से

सुबह जल्दी उठे और 1 घंटे के अंदर ही अपना नाश्ता कर लें। अगर आपको बहुत जल्दी है तो आप फल और बादाम खा कर भी काम पर जा सकते हैं।

शाम के वक़्त भारी खाना ना खाएं

कहते हैं कि अगर आप रात को हमेशा सोने से पहले हल्का खाना खाएं तो आपकी पाचन प्रणाली सही रहती है जिसकी वजह से वजन भी कम होने लगता है।

पेट अंदर करने के उपाय मछली का तेल से

बेहतर होगा अगर आप अपने खाने में मछली के तेल का इस्तेमाल करें। क्योंकि इससे शरीर की वसा कम हो जाती है यह फैटी एसिड को शरीर में बनाए रखता है।

पेट कम करने का उपाय है काफी मात्रा में पानी पियें

अगर आप अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो सबसे आसान उपाय यह है कि रोजाना दिन में कम से कम 8 लीटर पानी जरूर पिएं। जितना ज्यादा आप पानी पिएंगे उतनी ही जल्दी आपके शरीर की चर्बी कम होगी। इसलिए हमेशा अपने साथ एक पानी की बोतल रखें और उसको पीते जाएं।

पेट कम करने का उपाय है सोडियम की मात्रा कम करें

रोजाना नाश्ते मे मटन ले सकते हैं परंतु इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने भोजन में जितना कम नमक का इस्तेमाल करेंगे। उतना ही आपके शरीर के लिए बेहतर होगा। हमेशा डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ से दूरी बनाकर रखें।

इन सबके अलावा अगर आप रोजाना कुछ घरेलू टिप्स भी अपनाएंगे। यानी कि जो चीजें आपके घर में मिल जाती है आसानी से उनको अगर आप रोजाना सेवन करेंगे तो भी आपका मोटापा कम हो जाएगा। आपके पेट की चर्बी पिघलने लगेगी चलिए जानते हैं वह कौन से पदार्थ हैं।

  • अगर आप रोजाना अजवायन को पानी में उबालकर, ठंडा करके पिएंगे वह भी खाली पेट तो आपका मोटापा जल्दी कम होगा।
  • रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।
  • अगर आप अपने सलाद में या भोजन में पत्तागोभी को इस्तेमाल करेंगे तो आपके शरीर की चर्बी जल्दी पिघलेगी।
  • रोजाना विनेगर को पानी के साथ खाली पेट पीने से भी शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी पिघलने लगती है।
  • रोजाना ग्रीन टी पीने से भी आपका वेट लॉस जल्दी होता है।
  • अगर आप अपने भोजन में दालचीनी का इस्तेमाल करते हैं तो उसे भी आपका वेट लॉस जल्दी होता है।
  • अगर आप रोजाना हमारे बताए गए टिप्स को ध्यान में रखते हैं तो अगर आप एक्सरसाइज नहीं भी करते हैं तो भी मोटापा कम हो सकता है और पेट की चर्बी धीरे धीरे बर्न हो जाएगी।

अगर लेख आपको पसंद आया है तो कृप्या कर इस लेख को जरूर शेयर करें ताकि दुसरे भाई बंधु इसका लाभ प्राप्त कर सकें। बिना डाइटिंग और बिना एक्सरसाइज के पेट कैसे कम करने का कोई और उत्तम इलाज आपके पास है तो अपना अनुभव हमें ईमेल ( [email protected] )  करके बताएं। आपके नाम के साथ जरूर वेबसाइट में प्रकाशित किया जायेगा। 

Ask A Doctor

किसी भी रोग को ठीक करने के लिए आप हमारे सुयोग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर का consultancy fee 200 रूपए है। Fee के भुगतान करने के बाद आपसे रोग और उसके लक्षण के बारे में पुछा जायेगा और उसके आधार पर आपको दवा का नाम और दवा लेने की विधि बताई जाएगी। पेमेंट आप Paytm या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्हाट्सएप्प नंबर पे सम्पर्क करें - +919006242658 सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पे क्लिक करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुराने रोग के इलाज के लिए संपर्क करें