कैल्शियम और विटामिन डी के लिए होम्योपैथी दवा [ Homeopathic Medicine For Calcium And Vitamin D In Hindi ]

8,614

शरीर में कई बार कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हो जाती है, यह समस्या महिलाओं में अधिक होती है जिसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है। शरीर में कैल्शियम की मात्रा 8.6-10.2 mg/dl होनी चाहिए और विटामिन डी की मात्रा 32-100 ng/ml होनी चाहिए। इस मात्रा से कम होने पर कैल्शियम और विटामिन डी की कमी कहा जाता है। इनकी मात्रा कम होने पर हमारी हड्डियां पतली और कमजोर हो जाती है जिसे Osteoporosis कहा जाता है। यह समस्या महिलाओं में अधिक होती है, महिलाओं को 40 की उम्र के बाद यह समस्या अधिक होती है।

शरीर को कितना कैल्शियम रोज मिलना चाहिए ?

एक से तीन साल के बच्चो को 700 mg/day कैल्शियम की जरूरत होती है, चार से आठ साल के बच्चो को 1000 mg/day कैल्शियम, 9 से 18 साल के बच्चो को 1300 mg/day कैल्शियम हर रोज चाहिए होता है, इस दौरान उनका कद बढ़ता है तो उन्हें अधिक चाहिए होता है, 19-50 साल के बड़े लोगो को 1000 mg/day कैल्शियम चाहिए होता है और 50 से ऊपर की उम्र के लोगो को 1200 mg/day कैल्शियम की जरूरत होती है।

शरीर को कितना विटामिन डी रोज मिलना चाहिए ?

  1. एक साल से लेकर 70 साल तक के लोगो को लगभर 600 IU विटामिन डी की जरूरत होती है, 70 से ऊपर के लोगों को 800 IU विटामिन डी की रोज जरूरत होती है, इसके साथ ही धूप भी जरुरी है शरीर के लिए।
  2. शरीर में कैल्सियम को बनाये रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थ
  3. दूध व दूध से बने पदार्थ का सेवन करने से कैल्शियम की मात्रा शरीर में बनी रहती है।
  4. यदि आप मांसाहारी है तो मछली का सेवन जरूर करे, मछली में विटामिन डी और कैल्शियम की मात्रा बहुत होती है जो रोज की जरूरत के अनुसार अच्छे है।
  5. जो लोग शाकाहारी है उनके लिए सोयाबीन बहुत अच्छा श्रोत है कैल्शियम का, सोया से बने पदार्थ जैसे सोया दूध, सोया बटर सोया ऑयल और सोयाबीन बहुत ही लाभदायक है इसमें।
  6. फलों में संतरा जरूर खाना चाहिए, इसमें विटामिन डी और कैल्शियम बहुत होता है।
  7. मांसाहारी लोगों को अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए।
  8. अनाज में कैल्शियम और विटामिन डी बहुत होता है, जोकि शरीर की जरूरत को पूरा करता है। अनाज जैसे, गेहू, मक्का, बाजरा, जौ आदि।
  9. विटामिन डी के लिए आपको रोज सुबह की धूप जरूर लेनी चाहिए, सुबह 7 बजे से 9 बजे तक की धूप जरूर लेनी चाहिए।

कैल्शियम के लिए होम्योपैथी दवाई

Calcarea phosphorica 6x :- यह दवाई कैल्शियम की पूर्ति के लिए बहुत ही लाभदायक है, यह एक होम्योपैथी दवाई है जिसके कोई भी Side-Effect नहीं है, इसका सेवन आप रोज कर सकते है। यह दवाई कैल्शियम और विटामिन डी की पूर्ति के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसकी 4-4 गोली गुनगुने पानी में घोल कर दिन में तीन बार पीना है। इस दवाई का सेवन आपको छः महीने से एक साल तक करना है।

नोट :- हड्डियों के कमजोर होने पर कई सारी बीमारियां हो जाती है उन्हें ठीक रखने केलिए यह दवाई और ऊपर बताये गए खाद्य पदार्थ का सेवन करे।

Ask A Doctor

किसी भी रोग को ठीक करने के लिए आप हमारे सुयोग्य होम्योपैथिक डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। डॉक्टर का consultancy fee 200 रूपए है। Fee के भुगतान करने के बाद आपसे रोग और उसके लक्षण के बारे में पुछा जायेगा और उसके आधार पर आपको दवा का नाम और दवा लेने की विधि बताई जाएगी। पेमेंट आप Paytm या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। इसके लिए आप इस व्हाट्सएप्प नंबर पे सम्पर्क करें - +919006242658 सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पे क्लिक करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुराने रोग के इलाज के लिए संपर्क करें